HomeHindi NewsChhattisgarh Newsभाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन.. यह जताई थी अंतिम...

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन.. यह जताई थी अंतिम इच्छा

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का दिल्ली में निधन हो गया। वे मप्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। बिहार से आकर मप्र की राजनीति में उन्होंने भाजपा को स्थापित किया और सरकार बनाने में बड़ा योगदान दिया। वे पिछले विधानसभा चुनाव तक राजनीति में सक्रिय थे, लेकिन कुछ दिनों से जो बीमार हुए तो फिर स्वस्था नहीं हो पाए। उनके पुत्र तुष्मुल ने संदेश जारी किया कि जिस सुबह का डर पिछले 20 दिन से था, आखिर वह सुबह आज आ ही गई। बाबा आज सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर अनंत लोक प्रस्थान कर गए और तुषमूल व अयतन को अकेला छोड़ गए। हम सब चाहते थे कि बाबा की कर्म स्थली मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उनकी अंत्येष्टि हो, लेकिन बाबा ने हमारी माता जी से कभी इच्छा जाहिर की थी कि उनकी अंत्येष्टि जन्मभूमि पर व जहां मेरे दादाजी की अंत्येष्टि हुई थी, वहीं उनकी भी अंत्येष्टि हो। उनकी भावनाओं के अनुरूप बाबा की अंत्येष्टि 27 जुलाई को 3 बजे हमारे पुश्तैनी गांव कोरियाही, जिला सीतामढ़ी, बिहार में होगी।

सीएम नायब सिंह और विष्णु देव साय ने जताया शोक

हरियाणा के सीएम नायब सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,पूर्व राज्यसभा सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद के रूप में अपना जीवन जनसेवा में व्यतीत किया। वे वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रहे। छत्तीसगढ़ से भी उनका विशेष जुड़ाव रहा। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों, शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments