HomeHindi Newsमहाकुंभ 2025 के लिए यूपी पुलिस तैयार.. केंद्रीय एजेंसियों की भी रहेगी...

महाकुंभ 2025 के लिए यूपी पुलिस तैयार.. केंद्रीय एजेंसियों की भी रहेगी नजर

उप्र के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी तक ये आयोजन होना है। महाकुंभ में करीब 40 से 45 करोड़ लोग आएंगे। देश-दुनिया से श्रद्धालु इस सबसे बड़े धार्मिक समागम में शामिल होने आएंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी होगी। उप्र पुलिस इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। करोड़ों लोगों के आने की संभावना को देखते हुए उप्र सरकार और केंद्र सरकार की एजेंसियां भी सुरक्षा और अन्य दायित्व निभाने के लिए तैयार हैं। यह यूपी पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

हर चुनौती के लिए तैयार

महाकुंभ से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर एसएसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि महाकुंभ मेला की सभी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हैं। देश की सुरक्षा एजेंसियों को भी हमने शामिल किया है। लगातार सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। हमारी फोर्स महाकुंभ मेला को पूरी तरह से सुरक्षित रखेगी। उन्होंने कहा कि हम हर प्रकार की चुनौती के लिए तैयार हैं।

अयोध्या, प्रयागराज पर खतरा

जिस तरह से इनपुट मिल रहे हैं, उसके मुताबिक प्रयागराज और अयोध्या पर खतरा मंडरा रहा है। आतंकियों के साथ ही खालिस्तानी भी यहां उपद्रव कर सकते हैं। ऐसे में उप्र पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के लिए इससे निपटना बड़ी चुनौती होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments