More
    HomeHindi NewsDelhi Newsआपातकाल पर उद्धव गुट की प्रतिक्रिया, बाल ठाकरे ने किया था इंदिरा...

    आपातकाल पर उद्धव गुट की प्रतिक्रिया, बाल ठाकरे ने किया था इंदिरा गांधी का समर्थन

    आज के ही दिन आपातकाल लगा था और भाजपा इसे काला दिन बता रही है। एनडीए गठबंधन जहां आपातकाल पर हमलावर है तो शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने भाजपा द्वारा 1975 के आपातकाल की वर्षगांठ पर काला दिवस मनाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

    जानबूझकर बयानबाजी कर रहे हैं : आनंद दुबे

    आनंद दुबे ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री खुद कांग्रेस को बदनाम करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री संबोधन के लिए आए थे तो हमने सोचा कि वे नए सांसदों को शुभकामनाएं देंगे, लेकिन उन्होंने केवल कांग्रेस के बारे में बात की। उन्होंने आपातकाल की बात की। लोगों ने उन्हें 2024 में अपने कल्याण के लिए चुना था, लेकिन वे 50 साल पीछे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी जानबूझकर इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। जब 400 सीटें जीतकर संविधान बदलने की उनकी योजना विफल हो गई, तो वे नुकसान को कम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि 1975 दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन हम तब से बहुत आगे निकल आए हैं। अब पछताए का होत जब चिडिय़ा चुग गई खेत।

    शिवसेना ने किया था आपातकाल का समर्थन

    तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जब आपातकाल लगाया था, तो सभी विपक्षी पार्टियां और संगठन इसके खिलाफ थे। लेकिन तब शिवसेना ने इसका समर्थन किया था। स्व. बालासाहब ठाकरे ने इंदिरा गांधी के आपातकाल लगाने का समर्थन किया था। उनका कहना था कि देश में सशक्त नेतृत्व रहना चाहिए। तब इंदिरा गांधी के साथ उनकी तस्वीर भी सामने आई थी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments