HomeHindi NewsHaryanaउत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन.. आज हरियाणा भी जाएंगे...

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन.. आज हरियाणा भी जाएंगे सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पृथक राज्य उत्तराखंड के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले रामपुर तिराहा गोलीकांड के अमर राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के कठिन संघर्ष और शहादत के परिणामस्वरूप ही हमें उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ है। हमारी सरकार अमर शहीदों के स्वप्न के अनुरूप राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

गांधी-शास्त्री को किया नमन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सत्य एवं अहिंसा की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं जय जवान – जय किसान का उद्घोष करने वाले कर्तव्यनिष्ठ व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें शासकीय आवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

हरियाणा में जनसभा करेंगे सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं बलिदान दिवस समारोह में शामिल हुए। इसके उपरांत हरियाणा में विभिन्न विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments