HomeHindi Newsलोकसभा चुनाव के पहले चरण में टफ मुकाबला.. इन दिग्गजों की किस्मत...

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में टफ मुकाबला.. इन दिग्गजों की किस्मत है दांव पर

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। पहले चरण में भाजपा और कांग्रेस नीत गठबंधन में कड़ा मुकाबला है। भाजपा और एनडीए ने जहां 400 पार का नारा दिया है तो कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को आस है कि वह बहुमत के करीब पहुंच जाएगा। ऐसे में भाजपा के लिए पहला चरण किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। पिछले चुनाव में भाजपा दक्षिण का द्वार नहीं भेद पाई थी और उसे यूपीए से कम सीटें नसीब हुई थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 102 सीटों पर एनडीए गठबंधन को 43 सीटें मिली थीं और अकेले भाजपा के खाते में 39 सीटें आई थीं। ऐसे में अगर एनडीए को 400 के पार जाना है तो सातों चरणों के चक्रव्यूह को भेदना उसके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
इन बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर
पहले चरण में जो बड़े नेता चुनाव मैदान में हैं, उनमें उप्र के पीलीभीत से जितिन प्रसाद, तमिलनाडु से कार्ति चिदंबरम, तमिलनाडु के कोयंबटूर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई, मप्र के छिंदवाड़ा से नकुलनाथ और चेन्नई सेंट्रल से दयानिधि मारन के नाम शामिल हैं। इन 102 सीटों पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे और भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने प्रचार किया है। आज पीएम मोदी मप्र के दमोह में दोपहर में सभा करेंगे और दूसरे चरण के प्रचार में जुट जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments