HomeHindi NewsChhattisgarh Newsकटप्पा स्टाइल में सीएम को लगाया तिलक.. इसलिए बनी ऐसी परिस्थिति

कटप्पा स्टाइल में सीएम को लगाया तिलक.. इसलिए बनी ऐसी परिस्थिति

बाहुबली फिल्म तो आप सबने देखी ही होगी। जब महेंद्र बाहुबली का जन्म होता है कि कटप्पा उसके पैरों से तिलक लगाता है। जब बड़े होकर बाहुबली का सामना कटप्पा से होता है तो भी यही परिस्थिति बनती है। ऐसा ही कुछ सीन छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला। दरअसल मुख्यमंत्री निवास पहुंची धमतरी की बालिका वर्षा ध्रुव दिव्यांग है। उसके हाथ नहीं है, लेकिन हौसला सातवें आसमान पर है। वह सारे काम अपने पैरों से भी करती है। मौका था रक्षाबंधन का और सामने थे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। जब पूजा की थाली वर्षा के सामने आई तो उसने अपने पैरों से ही सीएम को तिलक लगाया और फिर पैरों से ही राखी भी बांधी। जिसने भी यह दृश्य देखा, वह देखता ही रह गया। सहज-सरल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सादगी ने सबका मन मोह लिया। गद्गद् हुई वर्षा को सीएम ने उपहार तो दिए ही, सुरक्षा का वचन भी दिया।

भावुक हुए सीएम साय

धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं। मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को राखी बांधी है। जैसे एक भाई अपनी बहन की रक्षा करते हंै, वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश की बहनों की रक्षा करते हैं। धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने पैरों से राखी बांधी और मुख्यमंत्री साय को अपनी पैरों से मिठाई भी खिलाई। मुख्यमंत्री इस दौरान थोड़े भावुक भी हुए और फिर कहा कि वर्षा की जीजीविषा और स्नेह ने इस मौके को बहुत खास बना दिया है। मुख्यमंत्री साय ने वर्षा को उपहार स्वरूप मिठाइयां भेंट कीं और उसे सुखद भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

पैरों से ही करती है सारे काम

गौरतलब है कि वर्षा ध्रुव धमतरी में दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य कर रही संस्था एक्जेक्ट फाउंडेशन में रहकर पढ़ाई कर रही है। वर्षा धु्रव के दोनों हाथ नहीं हैं, लेकिन वह अपने पैरों से सारे काम कर लेती है। उसका हौसला देखकर सभी को प्रेरणा मिलती है। उसे उम्मीद है कि सीएम साय उसके जैसे कई दिव्यांगों का जीवन संवारेंगे और आगे बढऩे का मौका देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments