HomeHindi Newsमहाकुंभ में इस बार टूटेगा रिकॉर्ड.. श्रद्धालुओं की संख्या हो सकती है...

महाकुंभ में इस बार टूटेगा रिकॉर्ड.. श्रद्धालुओं की संख्या हो सकती है इतने करोड़

उप्र के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन किया जाना है। इस भव्य आयोजन के लिए तैयारियों भी चल रही हैं। पूरी सरकार, प्रशासन और पुलिस दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक समागम को सफल बनाने में जुटी हुई है। महीने भर से ज्यादा चलने वाले आयोजन के लिए महज 12 दिन शेष रह गए हैं। इस बीच सरकार का पहले दावा था कि आयोजन में देश-विदेश से करीब 45 करोड़ श्रद्धालु आएंगे। अब सरकार के मंत्री का दावा है कि इस महाआयोजन में रिकॉर्ड टूटेगा और करीब 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

सभी देशवासी उत्साहित हैं : धर्मवीर

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के आयोजन पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि महाकुंभ के लिए मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर सारी तैयारियां करवाई हैं। इस बार देशवासी ही नहीं बल्कि अंतरराष्टीय स्तर पर तमाम राष्ट्रीय अध्यक्ष की आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सभी देशवासी उत्साहित हैं। लोगों को जो उत्साह देखने को मिला है, उससे मैं कह सकता हूं कि इस बार रिकॉर्ड टूटने वाला है। इस बार लोगों की संख्या करीब 50 करोड़ तक पहुंचे जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments