HomeHindi NewsDelhi Newsन्यायपालिका पर सीधा गंभीर हमला है.. निशिकांत के बयान पर कांग्रेस का...

न्यायपालिका पर सीधा गंभीर हमला है.. निशिकांत के बयान पर कांग्रेस का हमला

भाजपा नेता निशिकांत दुबे के बयान पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि संविधान पर भाजपा और संघ का जो लगातार हमला होता है, उसका यह एक उदाहरण है। सिर्फ किनारा कर लेने से काम नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री की मौन स्वीकृति के बगैर न धनखड़ साहब, न निशिकांत दुबे ने जो कहा वे कह सकते थे। अगर भाजपा गंभीर है तो बताएं क्या निशिकांत दुबे को कारण बताओ नोटिस भाजपा दे रही है? क्या कार्रवाई की जा रही है?
स्पीकर और कोर्ट को कार्रवाई करनी चाहिए
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह अदालत की अवमानना, संविधान के उल्लंघन का स्पष्ट मामला है। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ संसद के एक सदस्य द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया है। यह न्यायपालिका पर सीधा गंभीर हमला है। स्पीकर और कोर्ट को कार्रवाई करनी चाहिए। वे न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई है।
नड्डा पहले ही इस मुद्दे पर बोल चुके
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी पर केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जेपी नड्डा पहले ही इस मुद्दे पर बोल चुके हैं। वह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने कल जो ट्वीट किया वह भाजपा की आधिकारिक स्थिति को दर्शाता है। यही मेरी स्थिति भी है। नड्डा ने कल कहा था कि यह निशिकांत का व्यक्तिगत बयान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments