HomeHindi Newsजिंबॉब्वे के खिलाफ पहले दो T20 मुकाबले में नहीं खेलेंगे ये 3...

जिंबॉब्वे के खिलाफ पहले दो T20 मुकाबले में नहीं खेलेंगे ये 3 चैंपियन खिलाड़ी

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच 6 जुलाई से 5 मैचों की T20 श्रृंखला शुरू होने जा रही है। इस T20 श्रृंखला में भारत की युवा टीम जा रही है जिसकी कमान शुभमन गिल संभालेंगे। लेकिन भारतीय टीम के तीन वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी यानी यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे यह तीन खिलाड़ी पहले दो T20 मुकाबले में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।

आपको बता दें भारतीय टीम के यह तीन खिलाड़ी संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे यह तीनों खिलाड़ी अभी भी वेस्टइंडीज में ही फंसे हुए हैं। यह संभवत: कल वापस भारत लौटेंगे और उसके बाद ही जिंबॉब्वे के दौरे पर जा सकेंगे।

आपको बता दे जिंबॉब्वे के दौरे पर इन तीन खिलाड़ियों को भी जगह मिली थी। लेकिन यह तीनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज में हरिकेन तूफान में फंसे रहे और इसकी वजह से वह अभी भी वहीं पर अटके हुए हैं। अब भारतीय टीम जल्द ही वापस भारत लौटने वाली है उसके बाद यह खिलाड़ी जिंबॉब्वे के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments