HomeHindi NewsIPL की टॉप 2 टीमों के बीच आज होगा घमासान, किसका पलड़ा...

IPL की टॉप 2 टीमों के बीच आज होगा घमासान, किसका पलड़ा होगा भारी?

आईपीएल की टॉप 2 टीमें यानी कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर आईपीएल 2024 का 31वा मुकाबला खेला जाना है। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की बात की जाए तो आईपीएल 2024 में यह दो टीमें सबसे बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है। राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले पायदान पर है तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है।

दो सबसे बेहतरीन टीमों में कौन मारेगा बाजी?

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की बात की जाए तो इस आईपीएल 2024 में इन दो टीमों ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस वक्त अंक तालिका में पहले स्थान पर है। तो वहीं कोलकाता भी लगातार मैच जीत रही है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है और सभी खिलाड़ी टॉप फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में एक शानदार और तगड़ा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर देखने मिल सकता है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स की टीम को पिछला मुकाबला इतनी आसानी से पंजाब किंग्स ने जीतने नहीं दिया था। शिमरॉन हैटमायर अगर नहीं होते तो पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ सकता था। ऐसे में आज थोड़ा सतर्क होकर राजस्थान रॉयल्स की टीम को खेलना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments