HomeHindi NewsDC और KKR के बीच आज होगी टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

DC और KKR के बीच आज होगी टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच आज विशाखापट्टनम के मैदान पर आईपीएल 2024 का 16वा मुकाबला खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल की टीम भी अब धीरे-धीरे अपनी लय पकड़ रही है। क्योंकि पिछले मुकाबले में दिल्ली ने शानदार अंदाज में जीत हासिल की है तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को हराकर दिल्ली के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

दोनों मजबूत टीमों के बीच है टक्कर

दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों ही बेहद मजबूत टीमें है। दोनों टीमों की बल्लेबाजी में फायर पावर है तो वहीं गेंदबाजी में विविधता है। दिल्ली कैपिटल की बात की जाए तो ऋषभ पंत भी अब फॉर्म में आ गए हैं और उनके बल्ले से भी पिछले मुकाबले में अर्धशतक निकला था। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी अब वेंकटेश अय्यर ने भी रन बना दिए हैं। ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments