HomeHindi Newsफिजूलखर्ची न हो, राजस्व बढ़ाने के तरीके ढूंढो.. सीएम पुष्कर सिंह धामी...

फिजूलखर्ची न हो, राजस्व बढ़ाने के तरीके ढूंढो.. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी हिदायत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वित्तीय मितव्ययता के संबंध में आयोजित बैठक में फिजूलखर्ची रोकने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को राजस्व वृद्धि के लिए नए तरीके, स्रोत ढूंढने और रणनीति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर संग्रहण प्रक्रिया में सुधार के साथ ही कर चोरी रोकने के लिए नियमित कड़े कदम उठाये जाएं।

राजस्व में 16.96 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा

सीएम धामी ने कहा कि सुदृढ़ कानून व्यवस्था से जहां एक ओर निवेश और आर्थिक गतिविधियां बढती हैं, वहीं कर आय में भी वृद्धि होती है। कर राजस्व में इस वर्ष 16.96 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी प्राप्ति के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने होंगे। सीएम ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को नीतियों के सफल क्रियान्वयन हेतु होलिस्टिक एप्रोच और जरूरत के अनुरूप नीतियों में संशोधन करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments