HomeHindi Newsयुवाओं में अनंत ऊर्जा का है भंडार.. बनाएंगे सशक्त और विकसित राज्य...

युवाओं में अनंत ऊर्जा का है भंडार.. बनाएंगे सशक्त और विकसित राज्य : धामी

उत्तराखंड के देहरादून में परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग 87 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारे प्रदेश की युवा शक्ति न केवल मेहनती, सक्षम और प्रतिभाशाली है, बल्कि अनंत ऊर्जा का भंडार भी है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश के ये उदीयमान युवा उत्तराखंड के विकास में अपना अहम योगदान देने के साथ ही एक सशक्त और विकसित राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

47 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 47 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड का यह देवभूमि रजत उत्सव प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य की नींव है। विकसित भारत के साथ ही विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प की सिद्धि भी इसी कालखंड में होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments