HomeHindi NewsKKR vs SRH के बीच आज है महामुकाबला, कौन मारेगा बाजी?

KKR vs SRH के बीच आज है महामुकाबला, कौन मारेगा बाजी?

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाना है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की बात की जाए तो कोलकाता की टीम शानदार दिखाई दे रही है क्योंकि टीम के लगभग सभी खिलाड़ी फॉर्म में है। लेकिन आज फिल साल्ट खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।

वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है जिसकी सलामी जोड़ी बेहद जबरदस्त है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड टीम की सबसे बड़ी मजबूत कड़ी है। अगर यह दोनों खिलाड़ी चल जाते हैं तो पावरप्ले में ही मैच खत्म करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में आज कोलकाता की टीम का भी एक अलग ही टेस्ट होगा।

जो पहला लीग मुकाबला हुआ था वहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराया था। हालांकि हैदराबाद की टीम ने जबरदस्त फाइट दी थी लेकिन उसके बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जीत हासिल की थी। ऐसे में आज उस हार का बदला भी हैदराबाद की टीम लेना चाहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments