HomeSportsBGT Seriesभारत के खिलाफ गेंदबाजी करता हुआ दिखाई देगा स्टार ऑलराउंडर, कमिंस ने...

भारत के खिलाफ गेंदबाजी करता हुआ दिखाई देगा स्टार ऑलराउंडर, कमिंस ने दिया बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच कल से पर्थ के ऑप्ट्स स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। और इस पहले टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है और यह भी बता दिया है कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यह गेंदबाजी करता भी दिखाई देगा।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते नजर आएंगे मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श कुछ दिनों से गेंदबाजी नहीं कर रहे थे, मिचेल मार्श सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन अब पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर यह साफ तौर पर बता दिया है कि स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श भारत के खिलाफ गेंदबाजी भी करेंगे।

पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ” मिचेल मार्श गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से फिट है और भारत के खिलाफ वह गेंदबाजी करते भी नजर आएंगे। आपको बता दें यानि ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास एक और गेंदबाजी का विकल्प शामिल हो गया है क्योंकि मार्श अगर गेंदबाजी नहीं करते तो ऑस्ट्रेलिया के पास सिर्फ चार गेंदबाज रह जाते, लेकिन अब मिचेल मार्श पांचवे गेंदबाजी विकल्प के रूप में खेलते दिखाई देंगे।

आपको बता दें मिचेल मार्श के पास गेंदबाजी करने की भी एक अलग ही तरह की काबिलियत मौजूद है। मार्श अगर तेज गेंदबाजी करते हैं और उनके पास स्विंग कराने के बीच क्षमता मौजूद है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के लिए मिचेल मार्श भी एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments