HomeHindi Newsअश्विन और जडेजा की जोड़ी ने तोड़ दिया अनिल कुंबले का यह...

अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने तोड़ दिया अनिल कुंबले का यह रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम की स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने मिलकर भारतीय टीम के पूर्व महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। और अब भारत के लिए एक साथ जोड़ी के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

अश्विन; जडेजा का रहा पहले दिन के खेल में अब तक जलवा

भारतीय टीम की स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में अब तक दो विकेट हासिल कर लिए हैं। वहीं रविंद्र जडेजा ने भी दो विकेट हासिल किए हैं। दोनों ने साथ में खेले गए 50 मैच में यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में दोनों ने अनिल कुंबले औऱ हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ा। इन दोनों दिग्गजों ने साथ में खेले गए 54 टेस्ट मैच में मिलकर 501 विकेट लिए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments