HomeHindi Newsहनीमून में पति ले गया अयोध्या,तो पत्नी ने दाखिल कर दी तलाक...

हनीमून में पति ले गया अयोध्या,तो पत्नी ने दाखिल कर दी तलाक की अर्जी,जाने कहाँ का है मामला ?

मध्य प्रदेश के भोपाल से ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है। यहाँ एक महिला ने अपने पति से तलाक के लिए याचिका दायर की है। महिला की नाराजगी इस बात से है कि उसके पति ने उसे हनीमून के लिए गोवा ले जाने का वादा किया था। लेकिन पति ने वादा खिलाफी करते हुए उसे गोवा की जगह अयोध्या ले गया।

अयोध्या ले जाना पति को पड़ा भारी

महिला द्वारा दायर तलाक की अर्जी एक पारिवारिक अदालत में प्रस्तुत की गई, जहां जोड़े को परामर्श सत्र से भी गुजरना पड़ा है। रिलेशनशिप काउंसलर शैल अवस्थी के मुताबिक, इस जोड़े ने पिछले साल अगस्त में शादी की थी।महिला का पति एक आईटी इंजीनियर के रूप में काम करता है और उसकी पत्नी ने उसे हनीमून के लिए किसी विदेशी डेस्टिनेशन पर ले जाने के लिए कहा था, लेकिन पति ने जोर देकर कहा कि उन्हें एक घरेलू धार्मिक स्थान पर जाना चाहिए, क्योंकि उसके बुजुर्ग माता-पिता एक मंदिर में जाना चाहते थे।हालांकि, बाद में यह जोड़ा गोवा जाने के लिए राजी हो गया।

अयोध्या ले गया पति,तो पत्नी ने दी तलाक की अर्जी

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने यात्रा से एक दिन पहले उसे बताया कि वे उसकी मां की इच्छा पर अयोध्या और वाराणसी जा रहे हैं।हालाँकि दंपत्ति यात्रा पर निकले, लेकिन वापस लौटने पर उनके बीच तीखी बहस हो गई, जिसके बाद महिला को अपने पति से तलाक के लिए याचिका दायर करनी पड़ी।

अवस्थी ने कहा कि महिला ने आरोप लगाया कि पति ने “उसका भरोसा तोड़ा” और आरोप लगाया कि शादी की शुरुआत से ही उसने “उसके बजाय अपने विस्तारित परिवार को प्राथमिकता दी है। वहीँ इस पूरा मामले में अब दम्पति का परामर्श सत्र चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments