HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ के सदन में गूंजा पीडीएस दुकानों में गड़बड़ी का मामला.. ऐसे...

छत्तीसगढ़ के सदन में गूंजा पीडीएस दुकानों में गड़बड़ी का मामला.. ऐसे हुई तकरार

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। दूसरे दिन पीडीएस दुकानों में गड़बड़ी का मामला गूंजा। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कांग्रेस सरकार में हुए पीडीएस दुकानों में गड़बड़ी का मामला उठाया और पूछा कि जांच कहां तक पहुंची और यह गड़बड़ी कैसे हुई। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि 216.08 करोड़ के चावल और शक्कर की कमी है। विधायक उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। इस पर कांग्रेस विधायक व पूर्व स्पीकर चरणदास महंत ने तंज कसा कि मंत्री को उतने ही जवाब की अनुमति मिली है।

भाजपा के समय नहीं हुई अनियमितता
हालांकि मंत्री बघेल ने स्वीकार किया कि अनियमितता हुई है, लेकिन यह हमारे कार्यकाल में नहीं हुई है। अब तक 227 राशन दुकानों को निलंबित किया गया है। वहीं 181 दुकानों को निरस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि 41 राशन दुकानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments