HomeHindi Newsपाकिस्तान और कांग्रेस के इरादे और एजेंडा एक.. अमित शाह ने कहा-हाथ...

पाकिस्तान और कांग्रेस के इरादे और एजेंडा एक.. अमित शाह ने कहा-हाथ हमेशा देशविरोधियों के साथ

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं और पीएम मोदी सहित अमित शाह भी यहां प्रचार में जुटे हैं। इस बार चुनाव का मुद्दा अनुच्छेद 370 और 35-ए है। नेशनल कान्फ्रेंस जहां अनुच्छेद 370 की बहाली का समर्थन कर रही है, वहीं कांग्रेस भी इस पर सवाल उठा रही है। अब इसमें पाकिस्तान भी जुड़ गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान ने आर्टिकल 370 और 35-ए पर कांग्रेस और एनसी का समर्थन कर एक्सपोज कर दिया है।

यह बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का आर्टिकल 370 और 35 ए पर कांग्रेस और JKNC के समर्थन की बात ने एक बार फिर कांग्रेस को एक्सपोज कर दिया है। इस बयान ने पुन: यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे भी एक हैं और एजेंडा भी एक है। शाह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से राहुल गांधी देशवासियों की भावनाओं को आहत करते हुए हर एक भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहे हैं।

कांग्रेस और पाकिस्तान के सुर हमेशा एक रहे

एयर स्ट्राइक व सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने हों या फिर भारतीय सेना के बारे में आपत्तिजनक बातें करना हो। राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान के सुर हमेशा एक रहे हैं और कांग्रेस का हाथ हमेशा देशविरोधी शक्तियों के साथ रहा है। कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान यह भूल जाते हैं कि केंद्र में मोदी सरकार है, इसलिए कश्मीर में न तो आर्टिकल 370 वापस आने वाला है और न ही आतंकवाद।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments