HomeHindi Newsयशस्वी जायसवाल ने जमाया अर्धशतक, फिर भी लड़खड़ा रही भारत की पारी

यशस्वी जायसवाल ने जमाया अर्धशतक, फिर भी लड़खड़ा रही भारत की पारी

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल जारी है। और इस वक्त टी टाइम तक भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं। दूसरे सेशन में भारतीय टीम ने तीन विकेट खोए जिसमें यशस्वी जयसवाल 56 केएल राहुल 16 और ऋषभ पंत 39 रन बनाकर आउट हुए।

बांग्लादेश के सामने लड़खड़ा रही है भारतीय पारी

भारतीय टीम की बात की जाए तो पहले सेशन में ही भारतीय टीम ने तीन बड़े विकेट खो दिए थे। उसके बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई। लेकिन लंच के ठीक बाद ऋषभ पंत एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक जरूर बनाया लेकिन वो अपनी पारी को बड़ी नहीं कर सके।

केएल राहुल भी हुए सुपर फ्लॉप

भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी केएल राहुल से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन कल राहुल सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल की भी कहानी बिलकुल वैसी ही है जैसी दूसरे खिलाड़ियों की है यानी शुभ मंगल की। शुभ्मन गिल भी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और केएल राहुल भी वैसे ही फ्लॉप हो गए। इस वक्त टी टाइम तक क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन 21 और रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments