HomeHindi Newsअफगानिस्तान-न्यूजीलैंड की टीम के बीच टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल...

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड की टीम के बीच टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल भी बारिश की वजह से हुआ रद्द

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेले जाने वाला टेस्ट मैच जो कि ग्रेटर नोएडा में शुरू होना था, आज मैच का चौथे दिन का खेल भी बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। शुरुआती 3 दिन मैदान गीला होने की वजह से मैच नहीं हो सका और इस मैदान को लेकर लगातार कंट्रोवर्सी भी हो रही है लगातार आरोप प्रत्यारोप भी चल रहे हैं। लेकिन आखिरकार चौथे दिन का खेल भी रद्द कर दिया गया है।

कल टेस्ट मैच का पांचवे दिन का खेल होना है और इसका फैसला सुबह 8:00 बजे के बाद परिस्थितियों को देखते हुए किया जाएगा मौसम किस तरह का रहता है यह भी देखा जाएगा क्योंकि शुरुआती तीन दिन तो खराब ड्रेनेज सिस्टम की वजह से मैच नहीं हो सका और चौथे दिन तो लगातार बारिश ही हो रही है इस वजह से मैच शुरू नहीं हो सका है

अगर टेस्ट मैच की बात की जाए तो इस टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कानपुर और बेंगलुरु की भी पेशकश की गई थी। लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा को चुना क्योंकि यहां पर पहले भी अफगानिस्तान की टीम मैचेस खेल चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments