HomeHindi Newsट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की उधेड़ डाली धज्जियां

ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की उधेड़ डाली धज्जियां

इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच साउथहैंपटन के मैदान पर खेले गए पहले T20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से ट्रेविस हेड ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा तूफान दिखाया कि इंग्लैंड के गेंदबाज भी कांपते नजर आए। ट्रेविस हेड ने इस मुकाबले में 23 गेंद में 59 रनों की शानदार पारी खेली। और सैम करन की तो जमकर क्लास लगाई।

ट्रेविस हेड ने सैम करन के ओवर में जड़े 30 रन

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेले जा रहे T20 मुकाबले के दौरान ट्रेविस हेड के निशाने पर सैम करन आ गए। करन के एक ओवर में सबसे पहले तो दो गेंदों पर 2 चौके लगाए। उसके बाद लगातार तीन छक्के लगाए और फिर एक चौका लगाया। कुल मिलाकर 30 रन ट्रेविस हेड ने एक ओवर में बनाये। हेड जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे अगर वो 15 गेंद और खेल लेते तो ट्रेविस हेड सबसे तेज शतक जड़ सकते थे। लेकिन शाकिब मोहम्मद की गेंद पर वह आउट हो गए।

ट्रेविस हेड की इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम एक अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ सखी और टीम ने जीत भी हासिल की। ट्रेविस हेड को दमदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। ट्रेविस इस वक्त तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के बेहद खतरनाक बल्लेबाज बने हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments