HomeHindi NewsCrimeपूरी सरकार और मशीनरी ने रची साजिश.. अफजाल अंसारी ने निकाली भड़ास

पूरी सरकार और मशीनरी ने रची साजिश.. अफजाल अंसारी ने निकाली भड़ास

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनके भाई और बसपा सांसद अफज़़ाल अंसारी ने सरकार पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्तार अंसारी को मारकर रास्ते से हटाया गया, समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया। एक दुर्दांत अपराधी को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है। उन्हें शर्म नहीं आती।
मुख्तार ने बताया-जहर दिया गया था
अफजाल ने कहा कि 26 मार्च को मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। अधीक्षक ने कहा कि इसलिए भेजा गया क्योंकि डॉक्टरों ने सुझाव दिया था। सुबह 3 बजे हमें मैसेज मिला कि मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर है। जब हम अस्पताल पहुंचे तो बड़ी मुश्किल से सिर्फ 5 मिनट के लिए मिलने दिया गया।5 मिनट की मुलाकात के दौरान मुख्तार अंसारी ने कहा कि उन्हें जहर दिया गया था और इस वजह से वे बेहोश हो गए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा था। वे बेहोश हो गए थे और उसी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अफजाल जब मुख्तार जीवित था तब भी यह आरोप लगा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments