HomeHindi NewsCrimeसूटकेस में मिला कांग्रेस कार्यकर्ता का शव.. राहुल गांधी के साथ आई...

सूटकेस में मिला कांग्रेस कार्यकर्ता का शव.. राहुल गांधी के साथ आई थीं नजर

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव रोहतक में हाईवे के पास सूटकेस में मिला था। कांग्रेस नेताओं ने हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि हिमानी नरवाल (22) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। उसका शव सूटकेस में सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली रोड के किनारे मिला। हिमानी रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं। वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही थीं। वे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती थीं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

हाथों में मेहंदी लगी, कानों में थी बालियां

मृतका के गले में चुन्नी बंधी मिली है। एफएसएल टीम को युवती की नाक से खून बहता मिला। सूटकेस से कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। इनके नमूने साक्ष्य के तौर पर लिए गए हैं। युवती के हाथों पर मेहंदी लगी है, जबकि कानों में छोटी-छोटी दो-दो बालियां मिली हैं। उसके घर पर पिछले चार दिनों से ताला लटका है।

भाई की भी हो चुकी है हत्या

विजय नगर में रहने वाली हिमानी के पड़ोसियों ने बताया कि वह घर पर अकेली रहती थी। मां और छोटा भाई दिल्ली में रहते हैं। युवती के घर नहीं लौटने का परिजनों पता नहीं लगा। उसके बड़े भाई की करीब 15 वर्ष पहले हत्या हो चुकी है। इसके बाद पूरा परिवार बाहर जाकर रहने लगा था। हिमानी करीब दो साल पहले ही अपनी नानी के साथ यहां आई थी। नानी के निधन के बाद से अकेली रह रही थी। उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव प्रचार के फोटो डाल रखे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments