HomeHindi NewsCrimeबदायूं में 2 बच्चों की हत्या के बाद तनाव.. एनकाउंटर में मारा...

बदायूं में 2 बच्चों की हत्या के बाद तनाव.. एनकाउंटर में मारा गया आरोपी

उप्र के बदायूं में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाले 3 बच्चों पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें दो की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल है। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने जब आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी मारा गया है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।
छत पर जाकर किया हमला
एएसपी बदायूं आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बिल्कुल सामान्य है। हम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। आरोपी साजिद अपना नाई का खोखा पीडि़त परिवार के घर के सामने रखता था। उसके घर में आना-जाना भी था। कल शाम 7.30 बजे वह घर के अंदर गया और चाय मांगी। इसी बीच वह छत पर पहुंचा जहां बच्चे खेल रहे थे। उसने कुल्हाड़ी से उन पर हमला किया और दोनों बच्चों की हत्या कर दी। वह जब भागने लगा तो भीड़ ने पकडऩे की कोशिश की लेकिन भीड़ से निकल कर भाग गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकडऩे की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसकी मौत हो गई। जिन बच्चों की मौत हुई है, वे 11 और 6 साल के थे। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोपी की उम्र 25-30 के बीच है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments