HomeHindi Newsबांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए आज कानपुर पहुंचेगी टीम...

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए आज कानपुर पहुंचेगी टीम इंडिया

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। चेन्नई में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अपने घरों के लिए निकल गए थे। विराट कोहली, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे लेकिन आज सभी खिलाड़ी अलग-अलग कानपुर में पहुंचते हुए दिखाई देने वाले हैं।

लगभग 3 बजे कानपुर पहुंचते हुए दिखाई देंगे भारतीय टीम के खिलाड़ी

भारतीय टीम के खिलाड़ियों को लेकर जो बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही है वो ये है कि लगभग 3 बजे भारतीय टीम के खिलाड़ी अलग-अलग कानपुर पहुंचते हुए दिखाई देंगे। अलग-अलग बैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी कानपुर आएंगे क्योंकि हर खिलाड़ी अलग-अलग अपने घर गया हुआ है। विराट कोहली दिल्ली गए हुए हैं तो विराट कोहली भी दिल्ली से सीधा कानपुर आते हुए दिखाई देंगे।

चेन्नई टेस्ट मैच तीन दिन और एक सेशन में ही खत्म हो गया था तो भारतीय टीम के खिलाड़ियों को तकरीबन डेढ़ दिन का अतिरिक्त समय आराम के लिए मिल गया है। और अब भारतीय टीम तरोताजा होकर कानपुर टेस्ट मैच में खेलने उतरेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments