HomeHindi Newsवेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यह रिकॉर्ड बना सकते हैं...

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यह रिकॉर्ड बना सकते हैं स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम के बीच कल से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। जिसका पहला टेस्ट मैच कल से एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जाना है। और इस एडिलेड ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम के नए सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के पास एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का मौका रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 51 रन बनाते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मुकाबले में अगर ऑस्ट्रेलिया टीम के नए सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 51 रन बना लेते हैं तो उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16000 रन पूरे हो जाएंगे। स्टीव स्मिथ के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो अब तक स्टीव स्मिथ 325 मुकाबले में 15949 रन बना चुके हैं।

आपको बता दें स्टीव स्मिथ अब ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए टेस्ट फॉर्मेट में एक नए रोल में खेलते हुए नजर आएंगे डेविड वार्नर के रिटायरमेंट के बाद स्टीव स्मिथ अब टेस्ट फॉर्मेट में ओपनिंग बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे ऐसे में उनके लिए भी यह एक चुनौती है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments