HomeHindi Newsपरिसीमन के मुद्दे पर स्टालिन ने बुलाई बैठक.. जेडीयू बोली-कोई औचित्य नहीं

परिसीमन के मुद्दे पर स्टालिन ने बुलाई बैठक.. जेडीयू बोली-कोई औचित्य नहीं

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने चेन्नई में परिसीमन के मुद्दे पर बैठक बुलाई है, जिसमें कई नेता पहुंचे हैं। बैठक में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी पहुंचे जिनका स्वागत स्टालिन ने किया। तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुंथगई ने कहा कि यह बैठक ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इस बैठक का आयोजन किया है। हम इसका स्वागत करते हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। यह बैठक कुछ प्रभाव पैदा करेगी, यह केंद्र को कई सवाल देगी।

परिसीमन के विरोध का कोई औचित्य नहीं

परिसीमन के मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा बुलाई गई बैठक पर जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि जब केंद्र की तरफ से ये कहा जा चुका है कि दक्षिण की सीटें नहीं घटेंगी। ऐसी स्थिति में परिसीमन के विरोध का कोई औचित्य नहीं समझा जा सकता है। गौरतलब है कि डीएमके और सीएम स्टालिन परिसीमन को मुद्दा बनाए हुए हैं। उनका तर्क है कि इससे लोकसभा की सीटें घटेंगी और कई राज्यों को नुकसान होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments