HomeHindi Newsबांग्लादेश में एक और तख्तापलट की आहट.. आर्मी चीफ जमान के आदेश...

बांग्लादेश में एक और तख्तापलट की आहट.. आर्मी चीफ जमान के आदेश से बढ़ी हलचल

बांग्लादेश में क्या एक और तख्तापलट होने वाला है। यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि आर्मी चीफ जनरल वकार उज-जमान ने सेना के जवानों को राजधानी ढाका में जमा होने के लिए कह दिया है। सावर स्थित सबसे महत्वपूर्ण 9वीं डिवीजन के सैनिकों ने क्रमिक तरीके से ढाका में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। यह घटनाक्रम बांग्लादेश के छात्र नेताओं के सेना प्रमुख के बारे में खुलासे के बाद सामने आया है। बांग्लादेश की सेना ने राजधानी ढाका में बड़ी संख्या में बख्तरबंद वाहनों और बड़ी संख्या में सैनिकों को बुलाया है। सेना की हर ब्रिगेड से 100 सैनिकों को ढाका में एकत्र होने को कहा गया है। बांग्लादेश की सेना और हसीना विरोधी आंदोलन की अगुवाई करने वाले संगठन स्टूडेंट अगेंस्ट्र डिस्क्रिमिनेशन के बीच संबंधों में दरार की खबरें आई हैं।

सेना प्रमुख को लेकर छात्र नेताओं का यह खुलासा

बांग्लादेश सेना की सक्रियता छात्र नेता और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्रालय के सलाहकार आसिफ महमूद शाजिब भुइयां ने यह खुलासा किया है। भुइयां ने एक वीडियो में दावा किया था कि सेना प्रमुख जनरल वकार उज-जमान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार नियुक्त करने पर अनिच्छा से सहमति दी थी। पहले से रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो को शुक्रवार को जारी किया गया। माना जा रहा है कि यह तख्तापलट का एक प्रयास हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments