HomeHindi NewsCrimeमुस्कान और साहिल पहुंचे थे हिमाचल.. सौरभ हत्याकांड में हैरान करने वाला...

मुस्कान और साहिल पहुंचे थे हिमाचल.. सौरभ हत्याकांड में हैरान करने वाला खुलासा

उप्र के मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ कुमार की हत्या की आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। सौरभ की हत्या करने के बाद उसकी बेशर्म पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ हिमाचल प्रदेश के कसोल में रंगों की होली खेली। होली के दिन कसोल के रिसॉर्ट में मुस्कान और साहिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेव पार्टी में डीजे की धुन पर दोनों होली के रंगों में सरोबार होकर जमकर डांस करते हुए दिख रहे हैं। ब्रह्मपुरी पुलिस ने इस वीडियो को भी जांच में शामिल कर लिया है। साथ गए कैब चालक से भी पुलिस की टीम पूछताछ करेगी। सौरभ राजपूत लंदन में एक बेकरी में नौकरी करता था और दो साल बाद वह 24 फरवरी को अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और छह साल की बेटी पीहू का जन्मदिन मनाने आया था।

पहले ही खरीद लिया था सामान

25 फरवरी को मुस्कान और 28 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन मनाया गया। बेटी के जन्मदिन पर पीहू संग मुस्कान और सौरभ ने जमकर डांस किया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सौरभ को अपने रास्ते से हटाने के लिए हत्या करने का षडयंत्र पहले ही रच लिया था। इसके लिए चाकू, उस्तरा, नशीली दवाई, पॉलीथिन आदि सामान पहले ही खरीद लिया था। दोनों ने तीन मार्च की रात को सौरभ की हत्या की वारदात को अंजाम दिया और उनके शव को ड्रम में भर दिया और उसमें सीमेंट का घोल मिला दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments