HomeHindi Newsनॉर्खिया, महाराज की गेंदबाजी के सामने फेल श्रीलंका की बल्लेबाजी

नॉर्खिया, महाराज की गेंदबाजी के सामने फेल श्रीलंका की बल्लेबाजी

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच न्यूयार्क में खेले जा रहे आईसीसी t20 विश्व कप के चौथे मुकाबले में श्रीलंका की पारी मात्र 77 रनों पर ऑल आउट हो गई है। इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन एनरिक नॉर्खिया और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की पारी बुरी तरह फ्लॉप रही।

श्रीलंका की टीम की ओर से कुशल मेंडिस ने 30 गेंद में 19 रनों की धीमी पारी खेली। इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने 16 गेंद में 16 रन बनाए। कमिन्दू मेंडिस ने 15 गेंद में 11 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की टीम की ओर से एनरिक नॉर्खिया ने चार ओवर में मात्र 7 रन देकर चार सफलता हासिल की। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में 18 गेंद डॉट करी है।

इसके अलावा केशव महाराज ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 22 रन देकर दो सफलता हासिल की। कगिसो रबाडा ने भी 2 सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments