HomeHindi News78 बनाने में भी फूल गयी दक्षिण अफ्रीका की टीम की सांस

78 बनाने में भी फूल गयी दक्षिण अफ्रीका की टीम की सांस

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम के बीच न्यूयार्क के मैदान पर खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2024 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका की टीम को एक लो स्कोरिंग मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने सिर्फ 78 रनों का लक्ष्य था लेकिन इन 78 रनों को बनाने में भी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 16.2 ओवर लगा दिए।

श्रीलंका की टीम ने भी शानदार गेंदबाजी की और आसानी से दक्षिण अफ्रीका की टीम को रन नहीं बनाने दिए। दक्षिण अफ्रीका की टीम की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 20 और हेनरी क्लासेन ने 19 रनों की पारी खेली। ऐडन माक्रम ने 12 और ट्रिस्टन स्टर्ब्स ने 13 रनों की पारी खेली।

श्रीलंका की टीम की ओर से इस मुकाबले में कप्तान वनिन्दू हसारँगा ने 3 ओवर में 17 रन देकर दो सफलता हासिल की। इसके अलावा तुषारा और शनाका को भी एक-एक सफलता मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments