HomeHindi NewsChhattisgarh Newsमां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए विशेष सुविधा.. सीएम साय ने 4...

मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए विशेष सुविधा.. सीएम साय ने 4 बसों को दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ समेत मध्य प्रदेश और देशभर के भक्तों में मां बम्लेश्वरी के प्रति अगाध आस्था है। दूर-दूर से लोग उनके दर्शन के लिए आते हैं। राज्य सरकार ने भी यहां श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की हैं। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जा रहे नि:शुल्क बस को रवाना किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर दर्शनार्थियों को मंगलमय यात्रा एवं सुगम दर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मातारानी सभी का कल्याण करें, यही कामना है।

सभी श्रद्धालु नि:शुल्क दर्शन कर सकेंगे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। मैं सभी छत्तीसगढ़वासियों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। मां की कृपा छत्तीसगढ़वासियों पर ऐसे ही बनी रहे, यहां सुख-समृद्धि बनी रहे। आज काली माता अन्नदाता समिति द्वारा 4 बसें नि:शुल्क चलाई जा रही हैं, जो श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी के दर्शन कराने डोंगरगढ़ ले जाएंगी। सभी श्रद्धालु नि:शुल्क दर्शन कर सकेंगे, मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं.।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments