HomeHindi Newsदक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर विश्व कप के फाइनल में किया...

दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर विश्व कप के फाइनल में किया प्रवेश

t20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम के बीच त्रिनिदाद के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान की टीम को 9 विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया है और फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 56 रनों पर ऑल आउट हो गई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। रीजा हेंड्रिक्स ने 29 और माक्रम ने ने 23 रनों की पारी खेली।

इस बमुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद अफगानिस्तान टीम 11.5 ओवर में 56 रन पर ऑलआउट हो गई। अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने सबसे ज्यादा 10 रन बनाए, बाकी कोई खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

साउथ अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी और मार्को यान्सेन ने 3-3 विकेट कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया ने 2-2 विकेट लिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments