HomeHindi Newsस्मृति मंधाना ने ट्राफी जीतकर कर दिया महेंद्र सिंह धोनी वाला काम,जीत...

स्मृति मंधाना ने ट्राफी जीतकर कर दिया महेंद्र सिंह धोनी वाला काम,जीत लिया दिल

वूमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के बीच खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने दिल्ली कैपिटल की टीम को 8 विकेट से पराजित करते हुए वूमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया। महिला आईपीएल का यह दूसरा सीजन था और दूसरे सीजन में ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने ट्राफी अपने नाम कर ली है।

स्मृति मंधाना ने इस तरह से जीता फैंस का दिल

फाइनल मैच जीतने के बाद बीसीसीआई प्रेसिडेंट रोजन बिन्नी और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कप्तान मंधाना को चैंपियन की ट्रॉफी सौंपी। इसके बाद स्मृति मंधाना ने तुरंत अपने साथी खिलाड़ियों को स्टेज पर बुला लिया। यहां कप्तान मंधाना ने तुरंत ट्रॉफी अपनी टीम की युवा खिलाड़ियों को सौंप दी और खुद पीछे खड़ी हो गई।

इस दृश्य के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें चल रही है की स्मृति मंधाना ने ठीक वैसा ही काम किया जिस तरीके का काम महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में किया करते थे। वह जब भी कोई सीरीज या ट्रॉफी जीतते थे तो ट्रॉफी अपने टीम के खिलाड़ियों को सौंप देते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments