HomeHindi Newsसीता सोरेन भाजपा में शामिल.. जेएमएम ने कहा-हम हैरान हैं

सीता सोरेन भाजपा में शामिल.. जेएमएम ने कहा-हम हैरान हैं

दिल्ली में जेएमएम की पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में शामिल हो गईं। सीता सोरेन के इस्तीफा दिए जाने पर जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि हम सभी हैरान हैं। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया इसके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं है। अभी पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है तो ऐसे में मुझे लगता है कि सबको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए था। यह हमारी पार्टी के लिए दुखद है। वहीं सीता सोरेन ने कहा कि मैंने 14 साल तक पार्टी की सेवा की और 14 साल में मुझे जो सम्मान मिलना चाहिए था वो मुझे नहीं मिला। इसके कारण मुझे यह बड़ा फैसला लेना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments