HomeHindi Newsशुभ्मन गिल के ऊपर हार के बाद लगा 12 लाख का जुर्माना,...

शुभ्मन गिल के ऊपर हार के बाद लगा 12 लाख का जुर्माना, यह है वजह

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर आईपीएल 2023 का सातवां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस की टीम को 63 रनों से हराते हुए आईपीएल में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है।

गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में पूरी तरह से बेअसर दिखाई दी। शुभमन।गिल भी रन नहीं बना सके। लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम के कप्तान शुभमन गिल को हार के साथ एक और बड़ा झटका लगा है।

शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गेंदबाज़ी करते हुए गुजरात टाइटंस ने धीमी ओवर गति से गेंदबाज़ी की और वो तय समय पर 20 ओवर नहीं कर पाए।

इस मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस को 20 ओवर तय समय पर ना कर पाने के कारण सजा भी मिली थी और वो आखिरी ओवर में 30 गज के दायरे के बाहर सिर्फ चार ही खिलाड़ी खड़े कर पाए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments