HomeHindi NewsDelhi News28 मार्च को केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा,पत्नी सुनीता ने सुनाया बड़ा सन्देश

28 मार्च को केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा,पत्नी सुनीता ने सुनाया बड़ा सन्देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जेल में बंद हैं। इस बीच वे सलाखों के पीछे से ही सरकार चला रहे है। वहीँ बीते दिन उनकी पत्नी सुनीता ने उनसे जेल में मुलाकात भी की है। अब सुनीता केजरीवाल ने एक प्रेस बयान जारी कर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मसले को लेकर 28 मार्च को सीएम केजरीवाल बड़ा खुलासा करने वाले हैं।

क्या बोली सुनीता केजरीवाल ?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि कल शाम मैंने अरविंद जी से जेल में मुलाकात की थी। दो दिन पहले उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को संदेश भेजा था कि पानी और सीवर की समस्याओं का समाधान होना चाहिए… इस बात पर केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री पर केस कर दिया, क्या वे दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं?

केजरीवाल कोर्ट में करेंगे खुलासा

सुनीता केजरीवाल यही नहीं रुकी। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद जी ने मुझसे कहा इस शराब घोटाले की जांच में ED ने पिछले दो साल में 250 से ज़्यादा छापेमारी की अभी तक किसी भी छापेमारी में पैसा बरामद नहीं हुए… अरविंद जी ने कहा है कि इसका खुलासा वे 28 मार्च को अदालत में करेंगे… वे इसका सबूत भी देंगे… अरविंद जी ने कहा है कि मेरा शरीर जेल में है लेकिन मेरी आत्मा आप सबके बीच है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments