HomeHindi Newsश्रेयस अय्यर की मुसीबतें नहीं हो रहीं कम.. आईपीएल में खेलने पर...

श्रेयस अय्यर की मुसीबतें नहीं हो रहीं कम.. आईपीएल में खेलने पर यह आया अपटेड

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने पर आलोचनाओं का सामना कर रहे श्रेयस ने रणजी ट्राफी में भाग लिया और मुंबई की ओर से 95 रन की शानदार पार खेली। लेकिन इसी पारी के दौरान अय्यर की पुरानी चोट उभर आई। अब इसकी वजह से वे 22 मार्च से शुरू हो आईपीएल 2024 में शुरुआती मैच नहीं खेल पाए। श्रेयस कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं। जैसे ही उन्हें चोट आई तो वे मैदान छोडक़र अस्पताल चल गए। स्कैन कराने के साथ ही उन्होंने फिजियो से सलाह भी ली है। ऐसे में अब उनका आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। केकेआर का 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से मुलाबला होना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments