HomeHindi NewsDelhi Newsजल सरंक्षण-प्राकृतिक खेती में नेतृत्व क्षमता दिखाई.. मन की बात में बोले...

जल सरंक्षण-प्राकृतिक खेती में नेतृत्व क्षमता दिखाई.. मन की बात में बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं। आज अगर देश में जल जीवन मिशन के तहत इतना काम हो रहा है तो इसके पीछे पानी समितियों की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस पानी समिति का नेतृत्व महिलाओं के ही पास है। इसके अलावा भी बहनें-बेटियां, जल संरक्षण के लिए चौतरफा प्रयास कर रही हैं।
हर क्षेत्र में नारी शक्ति आगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी-शक्ति पीछे रह गई हों। एक और क्षेत्र जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। कैमिकल से हमारी धरती मां को जो कष्ट हो रहा है, जो पीड़ा हो रही है, जो दर्द हो रहा है हमारी धरती मां को बचाने में देश की मातृशक्ति बड़ी भूमिका निभा रही है। मोदी ने कहा कि देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments