HomeHindi News307 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी

307 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच रांची के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस चौथे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल जारी और भारत की पहली पारी 307 रनों पर सिमट गई है। इस तरह से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 46 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है। भारतीय टीम की ओर से ध्रुव जुरेल ने 90 रनों की पारी खेली।

बशीर ने हासिल किये 5 विकेट

इंग्लैंड की टीम की ओर से स्पिन गेंदबाज से शोयब बशीर ने 5 विकेट हासिल किये। इसके अलावा टॉम हार्टली ने तीन विकेट हासिल किये। वहीं भारतीय टीम की ओर से ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक रन बनाए। कुलदीप यादव ने भी 28 रन बनाए।

अब देखना यह है कि भारतीय गेंदबाज किस तरह से कमबैक करते हैं और इंग्लैंड को कितने स्कोर पर रोकते हैं। क्योंकि चौथी पारी में बल्लेबाजी भारत को करनी है और भारतीय टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments