HomeHindi Newsशिवाजी महाराज ने दी थी औरंगजेब को चुनौती.. योगी ने बताया आगरा...

शिवाजी महाराज ने दी थी औरंगजेब को चुनौती.. योगी ने बताया आगरा का यह किस्सा

महाराष्ट्र के अमरावती में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने उस कालखंड में जब औरंगजेब जैसा बर्बर आक्रांता भारत में शासन कर रहा था, तब उन्होंने उसकी सत्ता को चुनौती दी थी। योगी ने कहा कि मुझे याद है कि जब 2017 में मुझे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया, तब मैं आगरा गया था। आगरा में जब मैं निरीक्षण कर रहा था तो मुझे बताया गया कि वहां एक मुगल संग्राहलय बन रहा है। मैंने कहा कि मुगल का भारत और आगरा से क्या संबंध है? हमने कहा कि भारत का संबंध छत्रपति शिवाजी महाराज से है। इस म्यूजियम का नाम बदलो। यह संग्राहलय मराठा और छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रतीक बनना चाहिए।

शिवाजी के बहाना मराठा वोटों पर नजर

योगी आदित्यनाथ ने शिवाजी महाराज का अपने भाषण में जिक्र कर महाराष्ट्र के मराठा वोटबैंक को रिझाया है। महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज को महापुरुष के तौर पर पूजा जाता है। वे हिंदवी स्वराज के स्थापक थे और उनका सीधा युद्ध मुगल शासक औरंगजेब से था। ऐसे में सीएम योगी ने मुगल शासकों पर निशाना साधकर हिंदुओं को रिझाने का काम किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments