HomeHindi Newsसीजफायर के लिए गिड़गिड़ाए शहबाज.. ब्रह्मोस मिसाइल के इस्तेमाल का दावा

सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाए शहबाज.. ब्रह्मोस मिसाइल के इस्तेमाल का दावा

सीजफायर के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत से गिड़गिड़ाकर शांति की अपील की। हालांकि रात में कई बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ तो भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। अब पाकिस्तान का आरोप है कि भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया है। कुछ मीडिया रिपोट्र्स में जरूर कहा गया कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए जिसमें ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल विमानों का इस्तेमाल किया गया। इन हमलों के बाद पाकिस्तान के कई एयरबेस को नुकसान पहुंचने की भी खबरें आईं।

कुछ क्षेत्रों में गोलीबारी और ड्रोन हमले

यह भी बताया गया कि इन हमलों के बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत से बातचीत की पहल की और दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान ने कुछ क्षेत्रों में गोलीबारी और ड्रोन हमलों का उल्लंघन किया। भारत सरकार की ओर से ब्रह्मोस मिसाइल के इस्तेमाल को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

आधे एयरबेस तबाह

पाकिस्तान के आधे एयरबेस भारतीय हमलों में तबाह हो चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान के हौसले बुरे तरह ध्वस्त हो गए थे। भारत अब घर में घुसकर कहीं भी हमले करने में सक्षम हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments