HomeHindi Newsपाकिस्तान ने कई बार तोड़ा सीजफायर.. ड्रोन अटैक किए, भारत ने सिखाया...

पाकिस्तान ने कई बार तोड़ा सीजफायर.. ड्रोन अटैक किए, भारत ने सिखाया सबक

भारत और पाकिस्तान के बीच कल शाम सीजफायर हो गया। शाम को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच शांति लौटी। लेकिन यह सब कुछ ही देर के लिए हुआ था। पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों पहले हुए संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए कई ड्रोन हमले किए। इन हमलों के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव बढ़ गया है और कई स्थानों पर ब्लैकआउट की स्थिति पैदा हो गई। संघर्षविराम के कुछ ही घंटों के भीतर, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान सहित कई क्षेत्रों में ड्रोन भेजे। श्रीनगर और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद कई इलाकों में बिजली गुल कर दी गई।

कई ड्रोन मार गिराए

भारतीय सुरक्षा बलों ने इन ड्रोन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया और कई ड्रोन को मार गिराया। हालांकि कुछ हमलों में नुकसान की भी खबरें हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं और किसी भी और दुस्साहस का जवाब देने के लिए तैयार हैं। इस घटना ने दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण माहौल को और बिगाड़ दिया है। संघर्षविराम का उल्लंघन और ड्रोन हमले शांति प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका हैं। हालांकि भारत ने साफ कर दिया है कि हर हमले का जवाब दिया जाएगा। सीजफायर का उल्लंघन किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। भारत ने कल पाकिस्तान के कई शहरों पर जोरदार हमले किए और पाकिस्तान को सबक सिखाया कि आतंक को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे और मुंहतोड़ जवाब देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments