HomeHindi Newsकोतवाली में लगा सेल्फी प्वाइंट, मतदाता कर रहे फोटोशूट

कोतवाली में लगा सेल्फी प्वाइंट, मतदाता कर रहे फोटोशूट

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से डोईवाला कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया। जिसमें स्लोगन दिया है ‘वन वोट मैटर्स आ लोट’। सेल्फी प्वाइंट पर काफी मतदाता फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर रहे हैं। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया की आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से थाना परिसर में सेल्फी प्वाइंट की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया की पुलिस की ओर से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments