HomeHindi NewsDelhi Newsसारंगी को देखकर मन पीड़ा से भर गया.. शिवराज बोले-काला दिन, राहुल...

सारंगी को देखकर मन पीड़ा से भर गया.. शिवराज बोले-काला दिन, राहुल ने की गुंडागर्दी

संसद परिसर में हुए धक्का-मुक्की कांड पर सियासत गर्मा गई है और पूरी भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रताप चंद्र सारंगी को देखकर मन पीड़ा से भर गया है। संसद के इतिहास का ये काला दिन है। आज मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी गई। राहुल गांधी और कांग्रेस ने जो गुंडागर्दी की है, उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। शिवराज ने कहा कि अब वे ऐसी गुंडागर्दी करेंगे। ऐसा आचरण आज तक भारत की संस्कृति इतिहास में देखा नहीं गया। उनके लिए एक पाठशाला में ट्रेनिंग देनी चाहिए कि लोकतंत्र में आचरण कैसा होता है। हम इस गुंडागर्दी की निंदा करते हैं। यह हरियाणा और महाराष्ट्र में हुई हार की खीझ है।

शारीरिक ताकत दिखाने का प्लैटफ़ॉर्म नहीं है संसद

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज संसद के मुख्य द्वार में भाजपा-एनडीए सांसदों का प्रदर्शन चल रहा था। राहुल गांधी और उनके सांसदों ने जबरदस्ती घुसकर अपना जो शारीरिक प्रदर्शन किया है, वो बहुत गलत है। संसद कोई शारीरिक ताकत दिखाने का प्लेटफ़ॉर्म नहीं है। राहुल गांधी ने भाजपा के 2 सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को जोर से धक्का दिया। राहुल गांधी ने जो धक्का-मुक्की की है, मैं उसका खंडन करता हूं। मैं राहुल गांधी से सवाल करना चाहता हूं कि अगर सब लोग अपनी ताकत दिखाकर मारपीट करने लग जाएंगे, तो संसद कैसे चलेगा? यह लोकतंत्र का मंदिर है। हमारे दोनों सांसद गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments