HomeHindi NewsHaryanaब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह में बढ़ी सुरक्षा.. पिछले वर्ष हुई...

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह में बढ़ी सुरक्षा.. पिछले वर्ष हुई थी भारी हिंसा

हरियाणा के नूंह में आज से शुरू होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसपी विजय प्रताप ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है। वीडियो सर्विलांस बढ़ाया गया है। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। एमएपी (माउंटेड आम्र्ड पुलिस) को भी तैनात किया गया है। पिछले वर्ष नूंह में यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भडक़ उठी थी, जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने 26 एफआईआर दर्ज कर 116 लोगों को गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments