HomeHindi Newsसरफराज ने जड़ा एक और अर्धशतक, मजबूत स्थिति में भारत की टीम

सरफराज ने जड़ा एक और अर्धशतक, मजबूत स्थिति में भारत की टीम

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच पांचवा टेस्ट मैच धर्मशाला के मैदान पर खेला जा रहा है जिसका दूसरे दिन का खेल जारी है। और टी टाइम तक भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 376 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे देवदत्त पाडिकल और सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे हैं।

सरफराज खान ने टेस्ट फॉर्मेट में एक और अर्धशतक जड़ दिया है। सरफराज खान 56 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वही अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे देवदत्त पाडिकल 44 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ दिए हैं।

इंग्लैंड की टीम की बात की जाए तो जेम्स एंडरसन ने 1 विकेट हासिल किए हैं। वहीं शोयब बशीर और स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली है। भारतीय टीम की कुल बढ़त अब तक 158 रन की हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments