HomeHindi Newsसरफराज और ध्रुव जुरेल का हुआ टेस्ट डेब्यु, भावुक हुए सरफराज खान

सरफराज और ध्रुव जुरेल का हुआ टेस्ट डेब्यु, भावुक हुए सरफराज खान

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच राजकोट के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल जारी है और पहले दिन के खेल में टॉस के वक्त भारतीय टीम में दो डेब्यु खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। जिसमें एक सरफराज खान और दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल हैं।

डेब्यु कैप पाकर भावुक हुए सरफराज खान

रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम के लिए खेलते हुए रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान को आखिरकार टेस्ट डेब्यू में मौका मिल ही गया। सरफराज खान को जब डेब्यु कैप मिली तो उसे पाकर वह काफी भावुक हो गए। उनके पिताजी भी उनके साथ मौजूद थे और कॉमेंट्री बॉक्स में भी उपस्थित थे।

आपको बता दें सरफराज खान को लंबे इंतजार के बाद यह मौका मिला है। हालांकि फिलहाल सरफराज खान की अभी बल्लेबाजी नहीं आई है। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि सरफराज खान की टेस्ट क्रिकेट में पहली पारी कैसी रहती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments