HomeHindi Newsडेब्यू मैच में अर्धशतक लगाकर सरफराज ने हासिल किया यह मुकाम

डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाकर सरफराज ने हासिल किया यह मुकाम

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में सरफराज खान को डेब्यु का मौका मिला। अपनी डेब्यू पारी में ही सरफराज खान ने 62 रन बनाए और दूसरी पारी में सरफराज खान 68 रन बनाकर नाबाद रहे।

सरफराज ने बनाया यह खास रिकॉर्ड

सरफराज भारतीय टेस्ट इतिहास के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। इससे पहले 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ दिलवर हुसैन ने, 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सुनील गावस्कर ने और 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने यह कारनामा किया था।

आपको बता दें सरफराज खान को एक लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम में डेब्यु का मौका मिला था। और उन्होंने इस मौके का भरपूर अंदाज में फायदा उठाया है और दोनों पारियों में शानदार अर्धशतक जड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments